27.2 C
Dehradun
Thursday, May 22, 2025

Uttarakhand Weather Update: कल उत्तराखंड के 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: कल यानी 12 दिसंबर को उत्तराखंड के 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड में सर्द हवाओं का दौर चल पड़ा है। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत बर्फबारी से हुई है। ऐसे से पहाड़ी इलाकों में सर्द हवाएं बह रहीं हैं तो मैदानों में शीतलहर चल रही है। सुबह, शाम और रात के समय तो सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। 

Uttarakhand Weather Update 12 December

बृहस्पतिवार को भी पर्वतीय जिलो में हुई बारिश और बर्फबारी का असर देखने को मिलेगा। 12 दिसंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों को छोड़कर सभी जिलों में पाला गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में खासतौर पर वे लोग सावधान रहें, जो पहाड़ों पर सुबह, शाम और रात के समय वाहन चला रहे हैं। पाला गिरने से समस्या बढ़ सकती है। 

13 दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 13 दिसबर के बाद से प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले समय में फिर से मौसम बदलने के आसार हैं। उधर, चकराता के कई स्कूलों में 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक अवकाश रहेगा। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।

Uttarakhand Weather Report: उत्तराखंड में बर्फबारी से बदला मौसम, 12 जिलों में शीतलहर से छूटेगी कंपकपी; जानें मौसम का हाल

Uttarakhand Snowfall: यहां 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक रहेगी स्कूलों की छुट्टी, भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here