त्योहारों का समय चल रहा है और इस समय सबसे खास होती है रामलीला..रामलीलाओं में आपको तरह तरह के किरदार देखने को मिल जाते हैं। अब देहरादून में होने वाली पर्वतीय रामलीला को भी देखिए। इस रामलीला में आपको सचिवालय और विधानसभा में काम करने वाले कर्मचारी अलग अलग किरदार निभाते दिख जाएंगे। सुबह से शाम तक इस रामलीला कमेटी के लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं और शाम को अपने किरदार निभाने में जुट जाते हैं।
Best Ramleela in Dehradun
पर्वतीय रामलीला कमेटी के संरक्षक का नाम जीवन सिंह बिष्ट है। जीवन सिंह बिष्ट सचिवालय में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वे रामलीला में हर जगह की बागडोर संभालते हैं। यूं समझ लीजिए कि रामलीला के शुरू से लेकर आखिर तक वे ही मुख्य भूमिका में रहते हैं।
नकुल बधानी के पास विश्वामित्र का किरदार
विधानसभा में कार्यरत नकुल बधानी इससे पहले रामलीला में श्रीराम का किरदार निभा चुके हैं। अब वे विश्वामित्र और कैकेयी के किरदार निभा रहे हैं। सुबह के समय नकुल बधानी विधानसभा में काम करते हैं और शाम के वक्त रामलीला में अपना किरदार निभाने में जुट जाते हैं।
ये निभा रहे हैं रावण का किरदार
रामलीला में बीते 10 वर्षों से रावण का किरदार निभाने वाले संदीप ढैला विधानसभा में कंम्प्यूटर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। इस वजह से वे देर रात तक सो पाते हैं और फिर अगले दिन सुबह जल्दी उठकर अपने काम पर चले जाते हैं।
ताड़का का किरदार निभा रहे हैं शेर सिंह बिष्ट
मुख्यमंत्री की काफिले में ड्राइवर के रूप में कार्यरत शेर सिंह बिष्ट इस बार ताड़का का किरदार निभा रहे हैं। वे पिछले 14 साल से रामलीला में अलग अलग किरदार निभा रहे हैं। इस बार उन्हें मारीच का भी किरदार मिला है।
संजय नैनवाल की कहानी
इसके अलावा रामलीला में बाणासुर का किरदार निभाने वाले संजय नैनवाल विधानसभा में असिस्टेंट मार्शल के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें भी नौकरी के बाद अपना किरदार निभाने के लिए जाना होता है। वे कहते हैं कि प्रभु की कृपा से सारे काम आसानी से हो रहे हैं। आप भी Ramlila in Dehradun तलाश रहे हैं, तो यहां जरूर आएं।
मानसरोवर जितनी पवित्र है देवभूमि की ये झील, माता सती की बांयीं आंख जैसा है आकार; पढ़िए ये कहानी
जिस गढ़वाली गीत का बेसब्री से इंतजार हो रहा था, उसका खूबसूरत टीज़र आ गया है; आप भी देखिए वीडियो